फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील गेट पर दंपती ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाने की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। जमीन बंटवारे का वाद निरस्त होने से गुस्साए अभुआपुरा गांव के दंपती ने शनिवार को तहसील गेट पर खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाने की कोशिश की। मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं ने दोनों को पकड़ लिया। करीब एक घंटे बाद उन्हें समझाकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने बताया कि अभुआपुरा निवासी हरिश्चंद्र शनिवार को दिन में करीब 11:30 बजे पत्नी कल्पना के साथ तहसील मुख्यालय के गेट पर आया। गेट पर पहुंचते ही हरिश्चंद्र ने हाथ में लिए प्लास्टिक के डिब्बे से पत्नी और खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाने की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं ने उन्हें ऐसे करते देखा, तो वे दौड़कर उनके पास पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया। इससे वे आग नहीं लगा सके।
हरिश्चंद्र ने पुलिसकर्मियों को बताया कि जमीन के बंटवारे का वाद उपजिलाधिकारी के यहां चल रहा था। उसे स्टे भी मिला था। आरोप है कि बगैर उसके पक्ष को सुने स्टे खारिज कर वाद को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में उपजिलाधिकारी किरावली अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामला आबादी की जमीन का है, इसीलिए वाद निरस्त कर दिया है। दंपती सिविल कोर्ट में वाद दायर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें