फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: देवरी रोड पर निगम ने 100 से अधिक पलंग-चारपाई जब्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। देवरी रोड पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार को रोकने के लिए मंगलवार को नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान विरोध करने पर सड़क पर दुकानें लगाने की कोशिश कर रहे कई दुकानदारों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाजार लगाने के लिए इकट्ठा किए गए 100 से अधिक पलंग और चारपाई प्रवर्तन दल ने जब्त कर लिए।
विज्ञापन

अतिक्रमण प्रभारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि हर मंगलवार लगने वाले साप्ताहिक बाजार के कारण लग रहे जाम से डिफेंस एस्टेट देवरी रोड क्षेत्र के स्थानीय निवासी परेशान थे। विधायक जीएस धर्मेश ने लोगों की इस परेशानी को जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन से साझा कर कार्रवाई करने के लिए कहा था। इसी के बाद नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। निगम अधिकारियों ने कहा कि आगे भी नियमित निगरानी की जाएगी और साप्ताहिक बाजार लगाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें