फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की देर रात हुई मरम्मत, आज से मिलेगा पानी

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से परेशानी
विज्ञापन
आगरा। ग्रीन गैस की लाइन डालने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान खंदारी चौराहे के पास क्षतिग्रस्त हुई जलकल विभाग की मेन राइजिंग पाइपलाइन मंगलवार रात दुरुस्त हो सकी। इसके बाद विभाग ने सप्लाई शुरू कर दी। विभाग का दावा है कि बुधवार सुबह से लोगों को पानी की सप्लाई सामान्य रूप से मिलने लगेगी।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर ग्रीन गैस की ठेकेदार फर्म ने लाइन डालने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान जलकल विभाग की सिकंदरा से आ रही मेन राइजिंग लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसकी वजह से दयालबाग, लॉयर्स काॅलोनी, निर्भय नगर समेत कई क्षेत्रों की ओवरहेड टंकियों में पानी की सप्लाई बाधित हो गई। मंगलवार को दिनभर सप्लाई न होने की वजह से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 35 हजार लोग इससे प्रभावित रहे। सोमवार की पूरी रात और दिनभर कोशिश के बाद मंगलवार रात मरम्मत का काम पूरा हो सका। जलकल महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि देर रात मरम्मत होने के बाद टंकियों में पानी की सप्लाई शुरू हो गई। रातभर सप्लाई के बाद बुधवार सुबह से लोगों को सुचारू रूप से पानी की आपूर्ति मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें