फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुख्य बाजार में कार चालक की हरकत से मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। कस्बे के मुख्य चौराहे पर बृहस्पतिवार को उस समय भगदड़ मच गई, जब एक अनियंत्रित कार ने दो बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं कार को रोकने का प्रयास कर रहे होमगार्ड ने खुद को बड़ी मुश्किल से बचाया। लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

सीएचसी जसराना पर तैनात राहुल शिवहरे बृहस्पतिवार को पुत्र के संग सामान की खरीदारी करने निकले थे। वापस लौटने के दौरान जैसे ही वो चौराहे पर पहुंचे तभी पीछे से आ रही कार के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र को मामूली चोटें आईं। लोगों ने जब कार को रोकना चाहा तो भीड़ होने के बाद भी चालक मय कार भगाने का प्रयास किया।
इस दौरान एक अन्य बाइक सवार भी कार की चपेट में आ गया। कार को रोकने का प्रयास करने वाला होमगार्ड भी किसी तरह से खुद को बचाया। कार चालक की हरकत से चौराहे पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। फिर भी भीड़ ने कार को रोक चालक को पकड़ लिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस कार चालक को कस्टडी में ले कर थाने गई। साथ ही चालक का डॉक्टरी परीक्षण कराई। पुलिस के अनुसार कार का चालक रामगोपाल औरंगाबाद का निवासी है। हादसे के समय वह कार को धुलवाकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें