फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कीर्तिमानों की दीप्ति...आगरा की बेटी के नाम नए रिकाॅर्ड

विज्ञापन
दी​प्ति शर्मा
विज्ञापन
आगरा। इंग्लैंड के खिलाफ भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा ने दो नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए। दीप्ति ने वनडे इंटरनेशनल में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए। वह 150 विकेट झटकने वाली दुनिया की 10वीं महिला गेंदबाज बन गईं। वहीं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारत की दूसरी खिलाड़ी भी बनीं। उनसे अधिक विकेट लेने वाली महिला खिलाड़ियों में सिर्फ झूलन गोस्वामी ही हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा दीप्ति शर्मा अब दुनिया की ऐसी चौथी खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने वनडे में 2,000 से ज्यादा रन बनाए हैं और 150 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने महिला वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले में टैमी ब्यूमोंट का विकेट झटकते ही यह उपलिब्ध हासिल कर ली। दीप्ति से पहले यह कारनामा केवल ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी, वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर और साउथ अफ्रीका की मरिजाने कैप ने किया है।
दीप्ति के कोच और भाई सुमित शर्मा ने बताया कि यह मुकाम हासिल करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। आगे भी वह इसी तरह और भी कीर्तिमान हासिल करेंगी। सुमित ने विश्वकप के शेष मैचों के लिए दीप्ति और भारतीय टीम को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की महिला क्रिकेटर प्रोत्साहन समिति की हेड डॉ. रंजना बंसल ने दीप्ति की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि दीप्ति की उपलब्धि शहर के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें