फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिवाली की रात जगनेर में गहने और नकदी जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
जगनेर। कस्बे के रूपवास रोड पर दिवाली पूजन की रात एक घर में आग लगने की घटना हो गई। सुमित पुत्र बालो के मकान में यह हादसा हुआ। परिवार ने दीपावली पूजा के लिए करीब डेढ़ लाख रुपए नकद और सोने के गहने पूजाघर में रखे थे। पूजा के बाद परिवार दीपक जलता छोड़कर सो गया था। मंगलवार सुबह सुबह जब परिजन उठे, तो उन्होंने पूजा वाले कमरे में आग लगी देखी। कमरे का सारा सामान जलकर राख हो गया। पूजा में रखे नकदी भी पूरी तरह से जल गई। परिजनों ने तुरंत आग पर काबू पाया। इससे आग घर के अन्य हिस्सों में फैलने से रुक गई और एक बड़ा हादसा टल गया।मकान मालिक सुमित ने बताया कि दीपावली की रात पूजा के बाद दीपक बुझाना भूल जाने के कारण यह घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें