फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर से लापता वृद्ध का शव नहर में मिला

Thu, 20 Feb 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। थाना ढोलना क्षेत्र के गांव महावर से बुधवार को एक वृद्ध बिना बताए घर से चले गए। परिजन काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बृहस्पतिवार को वृद्ध का शव हजारा नहर में उतरता मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड की। सोशल मीडिया पर फोटो देखकर परिजन ने शव की शिनाख्त की है। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन

ततारपुर हजारा नहर के समीप लोगों ने एक शव उतरता हुआ देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से शव को नहर से बाहर निकाला। ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराई गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने शव का फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिया। परिजन ने सोशल मीडिया पर वायरल फोटो देखा, मृतक के बेटे विनोद ने पुलिस से संपर्क किया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। विनोद ने बताया कि पिता शिवराम (65) बुधवार सुबह करीब आठ बजे घर से लापता हो गए थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें