मैनपुरी। सीबीएसई 10वीं विज्ञान की परीक्षा बृहस्पतिवार को कड़ी निगरानी के बीच आयोजित की गई। विज्ञान का कठिन प्रश्नपत्र देख परीक्षार्थी चकरा गए। परीक्षा का आंतरिक सचल दल ने निरीक्षण किया। परीक्षा के दौरान 57 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जेएस मेमोरियल परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देकर बाहर निकली छात्रा रजनी ने बताया कि प्रश्नपत्र बहुत कठिन था। छात्र अमन ने बताया कि विज्ञान में कठिन प्रश्नपत्र आने के कारण प्रश्नों का जवाब देने में लोगों दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सभी परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक सचल दल ने निरीक्षण किया। सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर डाॅ. राम मोहन ने बताया कि सुदिती ग्लोबल एकेडमी में पंजीकृत 566 में से 12, सीआरबी पब्लिक स्कूल में 477 में से 8, जेएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 370 में से 1, सेंट मैरी स्कूल में 477 में से 5, केपी चिल्ड्रंस एकेडमी बेवर में 240 में से 2, एसएसडी एजुकेशनल एकेडमी, घिरोर में 339 में से 8, पैराडाइज पब्लिक स्कूल में 500 में से 8, डाॅ. किरन सौजिया सीनियर सैकेंडरी एजुकेशनल एकेडमी में 537 में से 8, लाॅर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी में 508 में से 2, जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में 257 में से 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।