फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के दो हजार बोर्ड परीक्षार्थियों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर है। बोर्ड ने जिन छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन परीक्षा परिणाम में प्रमोट घोषित किया था उनकी क्रासलिस्ट भेज दी है। इसमें छात्र-छात्राओं के अंक दर्ज हैं। पूर्व में जारी परीक्षा परिणाम में प्रमोट छात्र-छात्राओं के अंक दर्ज नहीं थे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कोरोना महामारी के बीच 31 जुलाई को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट वर्ष 2021 की परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। बिना परीक्षा कराए पुरानी परीक्षाओं के आधार पर परिणाम घोषित किया गया था। इस दौरान करीब चार हजार छात्र-छात्राओं को परिणाम अपूर्ण था। दो हजार से अधिक छात्र-छात्राएं ऐसे थे जिन्हें प्रमोट तो दिखाया पर अंकपत्र पर अंक नहीं चढ़ाए गए थे। अब परिषद ने सभी छात्र-छात्राओं की क्रासलिस्ट भेजी है। इसमें प्रमोट छात्र-छात्राओं के अंक बोर्ड ने चढ़ाकर भेजे हैं। इससे उनके अंकपत्रों में संशोधन किया जा सकेगा, जिससे करीब दो हजार छात्र-छात्राओं में खुशी है।
------
प्रधानाचार्य प्राप्त करें क्रासलिस्ट
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश बोर्ड ने वर्ष 2021 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की क्रासलिस्ट भेज दी गई है। प्रधानाचार्य किसी वाहक को भेजकर प्राप्त करना सुनिश्चित करें। प्रमोट छात्र-छात्राओं के अंक क्रासलिस्ट में चढ़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें