फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: क्षेत्रीय प्रबंधक की चेतावनी पर चालक और परिचालकों की मनमानी भारी

विज्ञापन
सुल्तानगंज फ्लाई ओवर पर रोडवेज बस खडी़ होने से अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। अमर उजाला - फोटो : Social Media
विज्ञापन
आगरा। परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक की चेतावनी के बाद भी चालक और परिचालक प्रतिबंधित स्थानों पर बसों को रोककर सवारी बैठाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। एक साथ कई बसों के खड़ा हो जाने की वजह से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। विभाग की तरफ से इन स्थानों का निरीक्षण किया गया है, फिर भी स्थिति में कोई बदलाव नजर नहीं आया।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर के नीचे, अबुल उलाह, सुल्तान गंज पुलिया, वाटरवर्क्स और रामबाग फ्लाईओवर पर चालक और परिचालक मनमानी से बसों को रोक रहे हैं। जबकि क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने प्रतिबंधित स्थानों पर बसों को रोकने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसका असर कम नजर आया। शुक्रवार को भी एटा, कासगंज और इटावा डिपो की बसें इन प्रतिबंधित स्थानों पर खड़ी नजर आईं। ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर के नीचे एक साथ पांच से छह बस खड़ी होने से जाम भी लग गया। इससे लोगों को परेशानी हुई। सुल्तान गंज पुलिया और भगवान टॉकीज पर हाईवे किनारे बसें खड़ी की गई। कई बार चेतावनी के बाद भी चालक और परिचालकों की कार्यप्रणाली में सुधार नजर नहीं आ रहा।

अधिकारी पहुंचे, तो नहीं दिखी बसें
क्षेत्रीय प्रबंधक के निर्देश पर रोडवेज के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिबंधित स्थानों का निरीक्षण शुक्रवार को किया। उस समय चालक बसें लेकर चले गए। जबकि कुछ समय बाद दोबारा से बसें खड़ी कर दी गईं।
विज्ञापन

वर्जन...
दूसरे डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधकों को पत्र भेजा गया है। उनके चालक और परिचालकों के प्रतिबंधित स्थानों पर बस खड़ी करने पर कार्रवाई करने को कहा गया है। उनके स्तर से एक टीम इन स्थानों पर नजर रख रही है। - बीपी अग्रवाल क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज विभाग
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें