फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जामुन के लिए स्कूल में चले लाठी-डंडे, भाई-बहन संग तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव विचौला स्थित एक निजी स्कूल में जामुन तोड़ने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में भाई-बहन समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

नगला गडरिया निवासी दीनदयाल ने बताया कि वह विचौला गांव स्थित एक निजी स्कूल में चौकीदार हैं। बृहस्पतिवार शाम उनका भतीजा रामब्रज स्कूल परिसर में जामुन बीन रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ बच्चे दीवार फांदकर स्कूल परिसर में घुस आए और रामब्रज के साथ मारपीट कर उससे जामुन छीन लिए। सूचना मिलने पर दीनदयाल मौके पर पहुंचे और बच्चों को वहां से भगा दिया। दीनदयाल के अनुसार, बच्चों ने घर जाकर घटना की जानकारी अपने परिजन को दी। बच्चों के परिजन लाठी-डंडे लेकर स्कूल पहुंच गए। गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में अनिल, सुनील और उनकी चचेरी बहन रीना घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें