फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग में पहले भी जेल जा चुका है छात्र पर हमले का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। न्यू आगरा स्थित इंदिरा नगर में दसवीं के छात्र आर्यन कठेरिया को गोली मारने के मामले में आरोपी विशेष बघेल पहले भी फायरिंग कर चुका है। उसके खिलाफ थाना में मुकदमा दर्ज हुआ था। उसे जेल भेजा गया था। जेल से जमानत पर बाहर आते ही वह फिर से रंगबाजी करने लगा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले रखा है। उसके साथी गौरव बघेल पर भी तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन

दयालबाग स्थित रूप नगर कॉलोनी निवासी संजू सिंह कठेरिया के बेटे आर्यन को मंगलवार दोपहर को इंदिरा नगर में गोली मार दी गई थी। वह घायल हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने बताया था कि 12वीं के छात्र विशेष बघेल और गौरव बघेल ने उसे रोका था। नमस्कार नहीं करने पर गोली मार दी थी। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नारायन ने बताया कि विशेष बघेल को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ के बाद पता चला कि उसके खिलाफ जनवरी 2021 में फायरिंग का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसने लायर्स कॉलोनी में गोली चलाई थी। उसके साथ एत्माद्दौला निवासी आलोक यादव, दयालबाग निवासी निमेश चौहान और ककरैठा निवासी राजकुमार यादव भी नामजद हुए थे। आरोपियों को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन

जेल से जमानत पर छूटने के बाद विशेष फिर से रंगबाजी करने लगा। पुलिस को पता चला है कि वह कम उम्र के युवकों पर रौब दिखाता है। उनसे अपनी जरूरत पूरी करता है। वहीं आरोपी गौरव नाऊ की सराय का रहने वाला है। उस पर भी पहले से दो मुकदमे दर्ज थे। इनमें एक मुकदमा जानलेवा हमले का एत्माद्दौला और दूसरा मारपीट का खंदौली थाना में दर्ज है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें