फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 5000 छात्रों की एबीसी व अपार आईडी की गई लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) और अपार आईडी को समर्थ पोर्टल से जोड़ने की प्रक्रिया रफ्तार पकड़ने लगी है। शुक्रवार को स्नातक और परास्नातक स्तर के 5000 छात्रों की एबीसी-अपार आईडी लिंक की गई।
विज्ञापन


डीन अकादमिक हेड प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आईडी लिंक के लिए पहले से ही सभी महाविद्यालयों को लगातार निर्देश जारी किए जा रहे थे। छात्रों को भी एबीसी और अपार आईडी समर्थ पोर्टल से लिंक कराने के लिए जागरूक किया जा रहा था। इस कार्य के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। इसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को स्नातक एवं परास्नातक मिलाकर 5000 छात्रों की आईडी लिंक की गई। अंतिम समय का इंतजार किए बिना निर्धारित प्रक्रिया पूरी करें, ताकि परीक्षाफल और शैक्षणिक रिकॉर्ड से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें