टूंडला स्टेशन पर सही हुई स्क्रीनिंग मशीन
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। टूंडला में लगी ऑटोमेटिक थर्मल स्क्रीनिंग मशीन मंगलवार को सही हो गई। तकनीशियनों की टीम ने मॉनीटर में आई खराबी को सही करके मशीन को सुचारु कर दिया है। इससे अब टीटीई पुन: दूर से ही यात्रियों के शरीर के तापमान की जांच कर रहे हैं।
कोरोना से रेलकर्मियों और यात्रियों के बचाव के लिए टूंडला स्टेशन पर रेल प्रशासन ने ऑटोमेटिक थर्मल स्क्रीनिंग मशीन को लगाया था। यह पिछले दिनों हुई बारिश के पानी के चलते खराब हो गई थी। इसके खराब होने के बाद यात्रियों के शरीर का तापमान की जांच करने के लिए टीटीई को फिर से हैंड डिटेक्टर का सहारा लेना पड़ रहा था।
रेल अधिकारियों ने मशीन के खराब होने के बाद उसे अगले दिन ही सही कराने के लिए तकनीशियनों के हवाले कर दिया था। टीम ने तीन दिन बाद ही इस मशीन को सही कर दिया। इसके सही होने के बाद अब फिर से टीटीई 50 मीटर की दूरी से ही यात्री के शरीर के तापमान की जांच कर रहे हैं।
बारिश के पानी के जाने से मशीन खराब हो गई थी। जोकि अब सही हो गई है। जिससे यात्रियों के शरीर के तापमान की जांच की जा रही है।
अमर सिंह
स्टेशन अधीक्षक, टूंडला