फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी ने हड़पे 70 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एक फाइनेंस कंपनी ने जमाकर्ताओं के 70 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रिलायवल विंटेज मार्केटिंग लिमिटेड में एजेंट रहे मोहम्मद कय्यूम निवासी ग्राम कनोई सहावर ने अन्य एजेंट तस्वीर अहमद, निवासी सेवनपुर, प्रेम कुमार निवासी ग्राम गढ़का, दयाशंकर निवासी मोहम्मदपुर बडेरा ने लोगों के बचत खाते खुलवाकर 70 लाख रुपये जमा कराया। कंपनी ने यह धन हड़प कर कंपनी को बंद कर दिया तथा इसके बाद कंपनी का नाम बदलकर रिलायवल बीजन फी इंन्सवमेंट रख लिया।
जब एजेंटों ने कंपनी के एमडी शशिकांत यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी न्यू लवकुश नगर इंटर ग्लोव स्कूल के पीछे, सीएमडी आकाश सिंघल निवासी सूत की मंडी, मैनेजमेंट से जुड़ी शिखा निवासी गली अट्टा वाली सहावर गेट ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। लोगों का धन वापस मांगने के लिए दबाव बनाता देख आरोपी भूमिगत हो गए।
विज्ञापन

जब इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई तो कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मामला कोर्ट में दायर कर दिया गया। कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें