फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी : अंग्रेजी के पेपर में हुई परेशानी, 7544 ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से संचालित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की दो दिवसीय परीक्षा संपन्न हो गई। बृहस्पतिवार को 19 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन

दो पालियों में आयोजित परीक्षा में 13,251 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 7,544 परीक्षा छोड़ दी। इसमें अंग्रेजी विषय का पेपर कठिन बताया गया। पहली पाली 19 केंद्रों पर हुई, जिसमें 8098 में से 3473 उपस्थित रहे और 4625 ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें अंग्रेजी, गृह विज्ञान, जीव विज्ञान और इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक विषय की परीक्षा हुई।
दूसरी पाली में 12 केंद्रों पर दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक संस्कृत, वाणिज्य और कला विषय की परीक्षा थी। इसमें 5153 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 2234 ने परीक्षा थी और 2919 अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों ने बताया कि तीनों विषयों के प्रश्न औसत रहे। प्रश्नों का विस्तार में जवाब देने में जरूर कठिनाई आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें