फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नए शिक्षासत्र के लिए पहुंचने लगीं पाठ्य पुस्तकें

Mon, 27 Jan 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग ने नए शिक्षासत्र की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। जिले में पाठ्य पुस्तकें आना शुरू हो चुकी हैं। पहले चरण में कक्षा चार से आठ तक की पाठ्य पुस्तकों को भेजा गया है। एक लाख से अधिक पुस्तकें आ चुकी हैं।
विज्ञापन

नया शिक्षासत्र एक अप्रैल से शुरू होगा। 1263 बेसिक शिक्षा परिषद एवं आठ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षारत बच्चों को समय से पाठ्यपुस्तकों को उपलब्ध कराने के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। शासन से पहले चरण में कक्षा चार से आठ तक की पाठ्य पुस्तकों को भेजने के लिए विभाग से डिमांड मांगी।
जिले में इन कक्षाओं में शिक्षारत 67,642 विद्यार्थियों के लिए शासन से निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर 8,53,373 पुस्तकों की डिमांड भेजी गई। इसमें से 1,04,060 पुस्तकों को भेजा गया है। विभाग ने इनको नवाब तरौरा विद्यालय परिसर में सुरक्षित रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें