फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक को गोली मारने के मामले में दो आरोपियाें के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 27 Jan 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के गांव रानामऊ में तीन दिन पूर्व खेत से लौट रहे युवक को गोली मारने के मामले में पिता ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

गांव रानामऊ निवासी युवक आयुष 25 जनवरी की दोपहर अपने खेत वापस लौट रहा था। उसके पिता अरूण सोलंकी का आरोप है कि खेत से लौटते समय बालकराम के खेत के पास गांव के राजेश सिंह, दीपक पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगे। दीपक ने तमंचे से आयुष के ऊपर फायर कर दिया। गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। परिजन ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। मामले में घायल युवक के पिता ने राजेश व दीपक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष चंचल सिरोही ने बताया युवक को गोली लगने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें