फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा फोर्ट स्टेशन पर लिफ्ट में फंसा बच्चा, मची चीखपुकार, ऐसे निकाला गया बाहर

Sat, 08 Dec 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
काफी देर तक लिफ्ट में फंसा रहा बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर लगी लिफ्ट में एक बच्चा फंस गया। उसने लिफ्ट में जाकर कोई बटन दबा दिया। इससे लिफ्ट बीच में रुक गई। काफी देर तक वह फंसा रहा। चीखपुकार सुनकर पहुंचे आरपीएफ सिपाही ने किसी तरह बच्चे को बाहर निकाला।
विज्ञापन

 
घटना शुक्रवार शाम तकरीबन साढ़े छह बजे की है। यमुना ब्रिज घाट का रहने वाला 10 वर्षीय रियाज पुत्र राजू अपनी किसी रिश्तेदार महिला के साथ आगरा फोर्ट स्टेशन पर आया था। यहां प्लेटफार्म नंबर चार पर लिफ्ट लगाई गई है, जिसका संचालन अभी शुरू नहीं हुआ है। 

रियाज किसी तरह लिफ्ट में चला गया और उसने बटन दबा दिया। इसके बाद लिफ्ट बीच में जाकर फंस गई। वो रोने लगा। कुछ लोगों ने उसे बैठकर जाते देखा था। उन्होंने रेलवे कर्मियों को बताया। इस पर आरपीएफ का सिपाही लवकुश मौके पर पहुंच गया। उसने जीआरपी को भी जानकारी दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही ने बच्चे को निकाला

काफी देर बाद लिफ्ट को किसी तरह नीचे लाया गया। इसके बाद सिपाही ने बच्चे को बाहर निकाला। जीआरपी इंस्पेक्टर कृपालशंकर ने बताया कि बच्चा लिफ्ट में चढ़ गया था, जोकि अभी शुरू नहीं हुई है। उसे सकुशल निकाल लिया गया। उसके परिवारीजनों को बुलाकर सुपुर्द किया गया है। 
   
स्टेशन पर नदारद रहते हैं रेलकर्मी

आगरा फोर्ट स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर तीन और चार पर लिफ्ट लगाने का काम पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक संचालन शुरू नहीं हो सका है, लेकिन इनकी देखभाल के लिए कोई कर्मचारी नहीं रहता है। यही हाल आगरा कैंट स्टेशन पर भी है, यहां भी लिफ्ट पर कोई कर्मचारी तैनात नहीं रहता है। इस कारण बहुत से यात्री इनका प्रयोग भी नहीं कर पाते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें