फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस महादानियों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
मैनपुरी-रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र देते सीडीओ और सीएमओ। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 11 महादानियों ने रक्तदान किया। वहीं 25 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन सीडीओ विनोद कुमार एवं सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में सीडीओ ने कहा कि हम सभी रक्तदान करके दूसरों का जीवन बचा सकते हैं। इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। सीएमओ ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है।
रक्तदान करने वाले बधाई के पात्र हैं। सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग ने भी गोष्ठी को संबोधित किया। रक्तदान शिविर में डॉ. शिखा अग्रवाल, एलटी अनिल कुमार, रतनेश यादव, अभिषेक यादव, जैनेंद्र यादव, काउंसलर सतेंद्र कुमार व निधि व आशू का सहयोग रहा। बीएसए कमल सिंह ने शिक्षकों के सहयोग से शिविर लगाने की बात कही।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में देवेंद्र यादव खरपरी, अनिभव जैन सरावज्ञान, सुनील कुमार सिविल लाइन, आबकारी सिपाही राजेश कुमार, जिला अस्पताल के डॉक्टर पीके दुबे, सच्चिदानंद गांव विटुकपुर, अजय गुप्ता पुरोहिताना, राजेश राजपूत चांदेश्वर रोड, देशदीप भारती आलीपुर खेड़ा व धीरेंद्र कुमार आदर्शनगर भोगांव और पुरानी मैनपुरी निवासी मनमोहन ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले शिक्षक सुनील कुमार अपना जन्मदिन रक्तदान करके मनाया।
सीडीओ, सीएमओ और सीएमएस ने रक्तदाताओं व रक्तदान के लिए शिविर लगाने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। अमर उजाला फाउंडेशन, संचेतना सोसाइटी, श्री शहीद मेला समिति बेवर, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा को प्रमाणपत्र दिए गए। इसी तरह शिवम, आक्रोश दीक्षित, राजेश राजपूत, नारायण गुप्ता, साधवी मिथलेश कुमारी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें