फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: एसएन मेडिकल कॉलेज के 10 चिकित्सक संक्रमित, एक दिन में 169 नए मरीज मिले

Sat, 08 Jan 2022 12:12 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कोरोना संक्रमण की चपेट में अब चिकित्साकर्मी भी आने लगे हैं। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एक साथ 10 चिकित्सक संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के 10 चिकित्सकों सहित कोरोना के 169 नए मरीज मिले हैं। तीसरी लहर में यह एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि पांच वरिष्ठ चिकित्सक और पांच जूनियर डॉक्टर संक्रमित हैं। इसमें से एक चिकित्सक विभागाध्यक्ष भी हैं। यह सभी होम आइसोलेशन में हैं। 

विज्ञापन

शुक्रवार को एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में चार नए मरीज भर्ती हुए हैं। अब यहां पर भर्ती मरीजों की संख्या सात हो गई है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों के भी नमूने लिए हैं। इनकी रिपोर्ट शनिवार को मिलेगी। 
बीते 24 घंटे में 5672 सैंपल के सापेक्ष 169 नए मरीज चिन्हित हुए। अब 472 सक्रिय मरीज हो गए हैं। कोरोना संक्रमण से 458 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन के अनुसार अब तक 22,26464 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं। वहीं कोरोना के टीके लगातार लगाए जा रहे हैं। आगरा में पिछले पांच दिनों से एक भी मरीज ठीक नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में उमड़ रही भीड़ 
ताजनगरी में कोरोना संक्रमण फिर भयावह रूप ले रहा है। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। जिम्मेदार भी सख्ती बरतने को तैयार नहीं हैं। इसका खामियाजा सबको भुगतना पड़ सकता है। संक्रमितों की रोकथाम से लेकर संपर्क में आए लोगों की तत्काल जांच और उन पर नजर रखने की व्यवस्था में लापरवाही हो रही है।

दो वैरिएंट मिल चुके हैं
ताजनगरी में तीसरी लहर में कोरोना वायरस के दो घातक वैरिएंट मिल चुके हैं। एक चिकित्सक में ओमिक्रॉन की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दो मरीजों में डेल्टा वैरिएंट मिला है। अन्य वैरिएंट की पुष्टि के लिए पूर्व में भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन सबसे खतरनाक माना जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें