फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटाः टायर फटने से टेंपो पलटा, अमरूद व्यापारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 12 Dec 2019 12:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
अमरूद लाद कर आ रहे टेंपो का टायर फटने से पलट गया। हादसे में अमरूद का व्यापार करने वाले एक ठेल वाले की मौत हो गई। हादसे में चालक किसी तरह से बच गया। हादसे की खबर परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


थाना मिरहची के गांव सिरसा टिप्पू के पास बुधवार की सुबह 7.30 बजे अमरूद से भरे टेंपो का टायर फट गया। टायर फटते ही टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, टेंपो जिस ओर पलटा था उसी ओर रिजवान (30) पुत्र छोटे निवासी मोहल्ला कस्सावान मारहरा नीचे दब गया।

चालक व अन्य राहगीरों ने टेंपो के नीचे दबे रिजवान को किसी तरह से बाहर निकाला, तब तक मौत हो चुकी थी। फिर भी चालक मृतक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, यहां पर डाक्टरों ने भी मृतक घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

हादसे की खबर मृतक के परिजनों को दी गई, मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम गृह पर बताया कि रिजवान प्रतिदिन मारहरा के आस पास के बागानों से अमरूद लेकर एटा लाता था और यहां पर ठेल पर रखकर बिक्री करता था। लंबे समय से ठेल लगाकर गुजारा कर रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 

कार चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट
थाना जलेसर में सलीम पुत्र अहमद खां निवासी रसगवां थाना कोतवाली हाथरस ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि ईको कार चालक नाम पता अज्ञात ने नौ दिसंबर को टक्कर मारकर भाई को घायल कर दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें