फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापपुर में मंदिर की बाउंड्रीवाल गिरने से दबकर वृद्ध की मौत, बेटे सहित दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। थाना पचोखरा के गांव प्रतापपुर में नाला निर्माण के लिए खोदी गई नाली के किनारे बनी मंदिर की बाउंड्रीवाल गिरने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हो गई। हादसे में बेटा और एक अन्य बालक घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

टूंडला तहसील के निकट स्थित गांव प्रतापपुर में मंदिर व धर्मशाला की बाउंड्रीवाल के किनारे नाले के निर्माण के लिए जेसीबी से खोदाई की जा रही है। इस दौरान ईंटें निकली थी, बृहस्पतिवार सायं छह बजे करीब गांव निवासी कोमल सिंह (62) पुत्र श्यामलाल उनका 15 वर्षीय बेटा अनिकेत और पड़ोसी बहादुर सिंह का 12 वर्षीय बेटा जितेंद्र ईंटों को एकत्रित कर रहे थे। तभी अचानक मंदिर की बाउंड्रीवाल गिर गई। मलबे में तीनों लोग दब गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला। तीनों घायलों को ग्रामीण व परिजन उपचार के लिए एफएच मेडिकल कालेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने कोमल सिंह को मृत घोषित कर दिया। बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जितेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें