फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, गर्मी ने झुलसाया बदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद में बैठे लोगों के लिए सोमवार का दिन मुसीबत भरा रहा। तेज धूप और गर्मी के चलते अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप इतनी तेज थी कि धूप में दिन भर बदन झुलसता रहा। चाहकर भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। शाम को भी उमस के चलते लोग बेहाल रहा।
विज्ञापन

गर्मी अपने चरम पर पहुंचने लगी है। सोमवार को लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन हुआ उनकी उम्मीद से बिल्कुल उल्टा। सुबह जहां बादल छाए रहे तो वहीं नौ बजे तक मौसम साफ हो गया। इसके बाद निकली तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। तेज धूप और गर्म और हवाओं के कारण दिन में अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। हाल ये रहा कि घरों में भी लोग गर्मी से परेशान रहे। शाम को भी मौसम गर्म होने के कारण न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी कारण शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
खेतों में खड़ी फसलें भी मुरझाईं
तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण खेतों में खड़ी फसलें भी मुरझाने लगी हैं। दरअसल बीते कई दिनों से लगातार तेज गर्मी पड़ रही है। इससे फसलों में नमी कम होती जा रही है। सिंचाई के बाद भी दो दिन में खेत का पानी सूख जाता है। ऐसे में फसलों को भी नुकसान हो रहा है। बारिश के बाद ही फसलों को संजीवनी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें