एटा। नगर पालिका परिषद के प्रत्येक वार्ड में सुबह और शाम की दो पालियों में सफाई करने का प्रावधान किया गया है, लेकिन पालिका के सफाई कर्मचारी सुबह के वक्त ही सफाई करने पहुंच रहे हैं। शिकायत मिलने पर नगर पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि राकेश गांधी ने सोमवार को चार वार्डों का निरीक्षण किया। जिसमें सभी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उनका आधे दिन का वेतन काटा गया है।
राकेश गांधी ने सोमवार शाम वार्ड संख्या पांच, सात, 18 और 21 में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोई भी कर्मचारी वार्डों में नहीं मिला। वार्ड संख्या पांच में सफाई कर्मचारी राकेश, रामखिलाड़ी, मीरा, रोविन, छाया, मंजू, अनिल, पप्पू, संदीप, सोनू, मुकेश, वार्ड सात में सफाई कर्मचारी हृदेश, धर्मराज, विरमा, आशा, बालकपूर, त्रिलोक, पप्पन, राजकपूर, शीतल, रमेश, वार्ड संख्या 18 में सफाई कर्मचारी बेबी, रीना, आशा, निमन, सूरज, सानू, बिरजू, वार्ड संख्या 21 में सफाई कर्मचारी लता, विश्नू, सरला, बृजेश, दिलीप, विनोद, विशाल अनुपस्थित थे। प्रतिनिधि ने बताया कि पालिकाध्यक्ष द्वारा इन सभी कर्मचारियों का आधे दिन का वेतन काटा गया है।