फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: आगरा में आग उगल रहा सूरज, जानिए कब तक झेलना पड़ेगा नौतपा का कहर

Mon, 27 May 2024 09:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। झांसी पहले स्थान पर तो कानपुर तीसरे पर रहा। आगरा में पारा 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 
विज्ञापन
भीषण गर्मी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सूरज शोले बरसा रहा है। आगरा में गर्मी का रेड अलर्ट है। रविवार को भी पारा 46.8 डिग्री सेल्सियस के साथ आगरा सूबे में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। सबसे गर्म झांसी रहा, जहां तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


नौतपा यानी नौ दिन सबसे ज्यादा गर्म रहने वाले हैं। शनिवार को जहां तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं रविवार को पारा 46.8 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जोकि सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह रात का तापमान 28.9 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। यह भी सामान्य से ऊपर ही चल रहा है।


 
Trending Videos

रविवार को सुबह सात बजे से ही सूरज अपने तेवर दिखाने लगा। सुबह 10 बजे तक धूप चुभने लगी। दोपहर 12 बजे असहनीय गर्मी महसूस हुई। लू ने परेशान करना शुरू कर दिया। कूलर और पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं। एसी भी बेअसर ही रहा। रात में भी राहत नहीं है।

 

गर्मी के कारण पशु पक्षियों का भी बुरा हाल हो गया। ताजमहल और अन्य स्मारकोंं पर दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं बाजारों में भी सुबह और शाम ही रौनक नजर आ रही है। एमजी रोड पर इक्कादुक्का ही वाहन चले। जिला प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से निकलने से बचने की सलाह दी है।


 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिन और भीषण गर्मी रहेगी। तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। 30 मई तक हीट वेव का अलर्ट है। फिलहाल राहत मिलने के आसार नहींं हैं।

 
विज्ञापन

पशु पक्षियों के लिए नहीं पानी की व्यवस्था
भीषण गर्मी में जहां लोग परेशान हैं। वहीं पशु पक्षियों का भी हाल बेहाल हो गया है। निराश्रित पशुओं के लिए नगर निगम की ओर से पानी के कोई इंतजाम भी नहीं कराए हैं। उधर, शहर के पार्क में भी कोई इंतजाम नहीं हैं। भाजपा नेता राजेश राठौर ने शाहजहां पार्क में पानी के इंतजाम की मांग की है। पार्क में लगी टंकी खाली पड़ी हैं। संबंधित विभाग टंकी तक नहीं भरवा पा रहे हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें