फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में चांदी कारोबारी के घर लूट, विरोध करने पर पत्नी की हत्या...मूक बधिर नातिन को कमरे में किया बंद

Mon, 27 May 2024 06:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

चांदी कारोबारी के फ्लैट में बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। बदमाशों ने चांदी कारोबारी की वृद्ध पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान साथ रह रही मूक बधिर नातिन को दूसरे कमरे में बंद कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 



 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना कमला नगर के न्यू आदर्श नगर में बदमाशों ने चांदी कारोबारी के फ्लैट में घुसकर वृद्ध गृहस्वामिनी की गला दबाकर हत्या कर दी और जेवरात और नकदी लूट ली। बदमाश गृहस्वामिनी की 12 वर्षीय मूक बधिर नातिनी को दूसरे कमरे में बंद करके भाग निकले। फ्लैट का बाहर से ताला भी लगा गए।
विज्ञापन


रात में कारोबारी के घर लौटने पर घटना की जानकारी हो सकी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर डीसीपी सिटी फोरेंसिक टीम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

थाना कमला नगर क्षेत्र के न्यू आदर्श नगर निवासी प्रेम प्रकाश गुप्ता का बाग मुजफ्फर खां में चांदी का कारखाना है। वहीं उनका पैतृक घर भी है। कारोबारी का बेटा अमित गुप्ता अपने परिवार के साथ पैतृक घर में ही रहता है। पिता के साथ कारोबार में हाथ बंटाता है।
विज्ञापन



 

कारोबारी अपनी पत्नी मंजू गुप्ता (65 वर्ष) और 12 साल की मूक बधिर नातिनी बिट्टू के साथ न्यू आदर्श नगर स्थित सुनील सदन के प्रथम तल के फ्लैट में रहते हैं। इस अपार्टमेंट के ऊपरी हिस्से में दो अन्य परिवार रहते हैं। भूतल पर डांस एकेडमी संचालित है। अपार्टमेंट घनी आबादी के बीच स्थित है। लेकिन यहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं।

पुलिस ने बताया कि प्रेमप्रकाश रोजाना रात नौ बजे तक कारखाना बंद करके घर पहुंचते हैं। रविवार की रात करीब 9 बजे घर पहुंचे तो फ्लैट का ताला बाहर से लगा हुआ था। उन्होंने ताला खोलकर अंदर देखा तो सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। पत्नी को आवाज लगाई मगर कोई जवाब नहीं मिला।

 
विज्ञापन

इस पर उन्होंने रसोई में जाकर देखा तो उनकी पत्नी मंजू देवी लहूलुहान हालत में मृत पड़ी थीं। उनके गले पर चोट के निशान थे। उनके शरीर पर पहने हुए जेवर भी गायब थे। घर की अलमारियां भी खुली हुई पड़ी थीं। बिट्टू दूसरे कमरे में बंद थी। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

घटना की जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने मंजू देवी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद घर में लूटपाट की। जो भी जेवरात और नकदी मिली वह लूट ले गए। फ्लैट की दूसरी चाबी मंजू देवी के पास रहती थी। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने लूटपाट के बाद चाबी लेकर ताला लगाया और फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय पुलिस बल के साथ मौैके पर पहुंचे। डीसीपी सिटी ने बताया कि बदमाशों को आते जाते किसी ने नहीं देखा है। बदमाशों के सुराग के लिए कालोनी के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें