फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गिरा तापमान, मौसम हुआ सुहावना

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बुधवार को दोपहर मौसम में अचानक बदलाव हो गया। करीब एक घंटे तक बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहाना हो गया। दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि बारिश के चलते न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही धूप छाई हुई थी। दोपहर करीब एक बजे अचानक बादल होने के बाद बारिश शुरू हो गई। जिले के अधिकांश हिस्सों में करीब एक घंटे तक हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण कुछ समय के लिए सड़कों पर सन्नाटा छा गया। हालांकि एक घंटे बाद मौसम सामान्य हो गया और धूप निकल आई।
-----
तालाब बन गया है क्रिश्चियन ग्राउंड
समय-समय पर हुई बारिश से शहर का प्रमुख मैदान क्रिश्चियन ग्राउंड तालाब बन गया है। पूरे मैदान में पानी भरा हुआ है। लोगों का कहना है कि यह पानी बारिश का है, इसलिए इसे साफ कह सकते हैं। ऐसे में इसमें मच्छर पनपने का खतरा अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें