फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में लालू के लाल: पारिवारिक कलह से दूर गुरु की शरण में वृंदावन पहुंचे तेज प्रताप, भाई से रिश्तों पर बोले हम 'कृष्ण-अर्जुन' की जोड़ी

Thu, 26 Aug 2021 11:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन

सार

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव बुधवार की शाम अचानक वृंदावन पहुंचे। कहा कि उन्होंने तेजस्वी यादव से अलग छवि बनाई है। उनकी आलोचना उनकी उस वाणी की वजह से होती है, जिसे समर्थक बिंदास बोल मानते हैं और विरोधी अनुशासनहीनता।
विज्ञापन
1 of 5
गुरु के साथ तेजप्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
पारिवारिक कलह से दूर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेज प्रताप बुधवार की शाम वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने अपने अध्यात्मिक गुरु वल्लभाचार्य से मिलकर आशीर्वाद लिया। इसके फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव बुधवार की शाम अचानक वृंदावन पहुंचे। कहा कि उन्होंने तेजस्वी यादव से अलग छवि बनाई है। उनकी आलोचना उनकी उस वाणी की वजह से होती है, जिसे समर्थक बिंदास बोल मानते हैं और विरोधी अनुशासनहीनता। नेता प्रतिपक्ष और छोटे भाई तेजस्वी यादव के साथ ही छोटी बहन रोहिणी ने तेज को नसीहत भी थी कि पार्टी में अनुशासनहीनता नहीं होनी चाहिए और अपनों से बड़ों का सम्मान होना चाहिए। लेकिन सत्य बोलने पर उनका विवाद हो जाता है। उन्होंने कहा कि उनकी और उनके भाई तेजस्वी की जोड़ी कृष्ण और अर्जुन की तरह है इस जोड़ी को कोई अलग नहीं कर सकता। 
विज्ञापन

2 of 5
गुरु से आशीर्वाद लेते तेज प्रताप - फोटो : अमर उजाला
लालू यादव के पुत्र तेजप्रताप यादव का ब्रज से एक अलग ही रिश्ता है। तेज प्रताप कभी यमुना किनारे गायों के बीच वंशी बजाते नजर आते हैं तो कभी मंदिरों में दर्शन परिक्रमा करते। समय-समय पर वे वृंदावन में आते रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
तेज प्रताप यादव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले सर्दियों में तेज प्रताप यादव वृंदावन के पंचकोसीय मार्ग पर बैटरी चलित साइकिल से परिक्रमा करते नजर आए थे। बिहार के पूर्व स्वास्थ्यमंत्री तेजप्रताप यादव पीली धोती, बगलबंदी और गले में शाल डाले ब्रजवासी के रूप में थे।

4 of 5
तेज प्रताप यादव
तेज प्रताप यादव जब ब्रज आते हैं तो वे लोगों से मिलना पसंद नहीं करते इसका एक उदाहरण विगत वर्ष देखने को मिला था। जब 2020 में चैतन्य विहार कॉलोनी के पार्क में बंशी बजाते हुए तेज प्रताप यादव को लोगों ने देखा था तो वे गेस्ट हाउस, वृंदा पैलेस के कमरे में चले गए और नाराज होकर दिन भर अपने कमरे से नहीं निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीले रंग का गमछा डाले तेज प्रताप यादव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
तेज प्रताप रंगजी मंदिर में भी ठाकुरजी के दर्शन कर चुके हैं। श्रीबांकेबिहारी और रंगजी मंदिर के बारे में उन्होंने अपने मित्र से जानकारी ली थी। तेजप्रताप यादव इन दिनों वृंदावन में हैं ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वे जन्माष्टमी पर यहां मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें