फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के खंभे से फंदे पर लटका मिला किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। निबोहरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह हाईटेंशन लाइन के खंभे से किशोर का शव लटका हुआ मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिलईपुरा निबोहरा निवासी रंजीत (15) पुत्र राधेश्याम बुधवार शाम से घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी बहुत तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह गांव से करीब 400 मीटर दूर ग्रामीणों ने हाईटेंशन लाइन के खंभे से युवक का शव लटकते हुए देखा, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक की पहचान रंजीत के रूप में की। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को खंभे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर निबोहरा अनुज कुमार सैनी ने बताया रंजीत कक्षा आठ का छात्र था। गृह क्लेश की बात संज्ञान में आई है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें