फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को ट्रेन के आगे फेंका: पिता ने बताई क्यों बेटी के साथ हुई ये वारदात, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 31 Aug 2024 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में ट्रेन के आगे एक किशोरी को फेंक दिया गया। गंभीर घायल अवस्था में उसका उपचार एसएन अस्पताल में चल रहा है। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी को आरोपियों ने ट्रेन के आगे फेंक कर जान से मारने की कोशिश क्यों की। 

 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा में रेलवे ओवरब्रिज के पास ट्रेन के आगे धक्का देकर किशोरी की हत्या की कोशिश की गई। एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है। उसे होश नहीं आ सका है। पिता प्रेमपाल का आरोप है कि मोबाइल लूट के लिए 4 लोगों ने वारदात की है। पुलिस से फरार 3 और आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। उधर, पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी से हत्या की कोशिश की वजह पता नहीं चली है। उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन





 

आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-14 निवासी 17 वर्षीय अन्नू बृहस्पतिवार शाम को सेक्टर-13 से पैदल घर आ रही थी। रेलवे लाइन के पास उसे एक युवक ने ट्रेन के आगे धक्का दे दिया था। इससे वह गंभीर घायल हो गई थी। लोगों ने शाहगंज निवासी सोहिल को मौके पर ही पकड़ लिया था।

 

घायल अन्नू का इमरजेंसी के ट्रोमा सेंटर में उपचार किया जा रहा है। उसके कूल्हे, हाथ और जांघ की हड्डी टूट गई। अत्यधिक खून भी निकल गया। खून की कमी हो गई है। शुक्रवार को खून भी दिया गया। किशोरी के पिता और मां विकलांग हैं। पिता ने बताया कि बेटी अक्सर रेलवे लाइन के किनारे से ही आती है। उसके पास मोबाइल होता है। उन्होंने शक बताया कि आरोपी युवक मोबाइल लूटने के लिए बेटी के पीछे लगे थे।

 
विज्ञापन

पुलिस खंगालेगी काॅल डिटेल
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी की लोगों ने पिटाई की थी। इससे उसके भी चोट लगी है। उपचार के बाद उससे पूछताछ की गई। उसने इतना ही बताया कि वह पीछा कर रह था। हत्या की कोशिश की वजह नहीं बता सका। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। उसकी काॅल डिटेल खंगाली जा रही है। उसके घरवाले नहीं आए हैं। लूट की बात स्पष्ट नहीं है। अन्नू के पास सामान्य मोबाइल ही था। किसी और के शामिल होने की बात भी सामने नहीं आई है। क्षेत्र के लोगों से और पूछताछ की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें