फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने शिकोहाबाद पुलिस को किया गुमराह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। शुक्रवार को शिकोहाबाद पुलिस एक किशोरी को लेकर कुरावली थाने पहुंची। वहां उसके बताए अनुसार परिजन के बारे में जानकारी जुटाई लेकिन पता चला कि किशोरी पुलिस को गुमराह कर रही है। वह कहीं और की रहने वाली है। इसके बाद टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

शिकोहाबाद थाने की पुलिस शुक्रवार की शाम 15 वर्षीय किशोरी को लेकर थाने पहुंची। साथ आए एसआई ने बताया कि कस्बे में किशोरी घूम रही थी, जिसे राहगीरों ने थाने पहुंचाया। जब पूछताछ की तो किशोरी ने पिता का नाम सरवर, मां का नाम मुस्कान और कुरावली का रहने वाला बताया। बताया कि सौतेली मां उसे परेशान करती है, जिस वजह से वह घर नहीं जाना चाहती। कुरावली थाने पहुंची किशोरी रोते हुए घर न जाने की बात कहने लगी। जानकारी पर पता चला कि किशोरी कुरावली की रहने वाली नहीं है। वह घर न जाने के लिए पुलिस को गुमराह कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें