फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पैर फिसलने से चंबल नहर में डूबकर किशोर की मौत

Sun, 05 Apr 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत पड़ुआपुरा गांव के पास शनिवार सुबह एक हृदय विदारक हादसा हुआ। चंबल नहर (बंबा) में गिरने से 15 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत हो गई। किशोर अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश से यहां मजदूरी करने आया था।
विज्ञापन




मृतक की शिनाख्त अनिकेत (15 वर्ष) पुत्र बबलू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के जिला गुना (तहसील आरोन, गांव बमरौइया) का निवासी था। जानकारी के अनुसार, अनिकेत शनिवार सुबह शौच के लिए नहर के किनारे गया था। परिजन का दावा है कि अचानक पैर फिसलने के कारण वह गहरी नहर में जा गिरा और डूब गया। आनन-फानन में ग्रामीण और परिजन उसे बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस और परिजन के दावों में भिन्नता नजर आ रही है। थाना प्रभारी के अनुसार, जिस जगह हादसा हुआ वहां नहर में पानी का स्तर काफी कम (लगभग 3 फीट) था। पुलिस को आशंका है कि किशोर को मिर्गी का दौरा आया होगा, जिस कारण वह पानी में गिरा और संभल नहीं पाया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचती, उससे पहले ही शोकाकुल परिजन किशोर के शव को अपने साथ लेकर रवाना हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें