आगरा। बारिश और ओलावृष्टि से फसलों में नुकसान की सूचना किसानों को 72 घंटे के अंदर दर्ज करानी होगी। उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि तीन अप्रैल को जिले में बारिश व ओलावृष्टि के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। किसान टोल फ्री नंबर 14447, एचडीएफसी एग्रो इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधि और कृषि विभाग से शिकायत कर सकते हैं।