फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गनेशपुर में डेंगू से किशोरी व महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/ गंजडुंडवारा। जनपद में जानलेवा बुखार का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। गंजडुंडवारा के गनेशपुर के हालात काफी विकराल हो चुके है। यहां एक किशोरी व एक महिला की डेंगू से मौत हो गई। जबकि पिता पुत्र का डेंगू का आगरा में इलाज चल रहा है। अब तक जिले में बुखार व डेंगू से 56 जानें जा चुकी हैं। इनमें से 25 प्रतिशत से अधिक मौतें गनेशपुर में हो चुकी हैं।
विज्ञापन

गनेशपुर निवासी इकरा (14 ) पुत्री जहीर को 10 दिन पहले बुखार आया। जिसका उपचार स्थानीय चिकित्सक के यहां चलता रहा, तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजन उसे अलीगढ़ ले गए। यहां उपचार दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसी गांव की शहनाज (55) पत्नी जुबेर को पांच दिनों से बुखार आ रहा था। निजी चिकित्सक को दिखाने के बाद भी जब राहत नहीं मिली तो उसे अलीगढ़ ले गए। जहां डेगू की पुष्टि हो गई। उन्होंने इलाज के दौरान मंगलवार को देर रात दम तोड़ दिया।
इसी गांव के सत्यप्रकाश राठौर एवं उनके पुत्र प्रियांसु को रविवार को तेज बुखार आया परिजन एटा ले गए। जांच में दोनों को डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद उनको आगरा ले जाया गया। जहां उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंजडुंडवारा के गनेशपुर के हालात काफी विकराल हो चुके हैं। यहां अब तक 13 जानें जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें