फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी डूबने से एक किशोर और बालक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर/औंछा। थाना क्षेत्रों में बुधवार एक किशोर व एक बालक की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे घिरोर और औंछा थाना क्षेत्रों में हुए। पुलिस ने किशोर के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बालक के परिजन ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना घिरोर क्षेत्र के गांव ढकरई निवासी रामदास का 16 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार बुधवार की सुबह दोस्तों के साथ इटावा ब्रांच नहर में नहाने आया था। नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। नहा रहे अन्य साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सके। शोर सुनकर आसपास मौजूद तैराक युवकों ने नहर में छलांग लगाकर गौरव को बाहर निकाला। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दूसरा हादसा थाना औंछा क्षेत्र में गांव नसीरपुर के पास रजबहा में हुआ। गांव में अखंड रामायण का पाठ के बाद बुधवार को ग्रामीण कलश सिराने रजबहा पर आए थे। इस दौरान गांव निवासी रवि चौहान का सात वर्षीय पुत्र अभी चौहान रजबहा में नहा रहा था तभी अचानक वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बाहर निकाला और ग्राम प्रधान बंटू बालक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें