फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rangji Heights Suicide Case: ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर लड़की ने की थी आत्महत्या, युवक करता था वीडियो कॉल

Thu, 27 Apr 2023 09:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

रंगजी हाइट्स से कूदकर किशोरी के आत्महत्या करने के मामले में नया मोड आया है। पुलिस जांच में पता चला है कि किशोरी की सोशल मीडिया पर एक युवक से पहचान हुई थी। वीडियो कॉल पर युवक उससे बात करता था।
 
विज्ञापन
Rangji Heights Suicide Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कैलाश विहार स्थित रंगजी हाइट्स की छठवीं मंजिल से छलांग लगाने वाली किशोरी ब्लैकमेलिंग से परेशान थी। अनजान युवक ने उससे दोस्ती की थी। उसका वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांग रहा था। इससे परेशान होकर ही किशोरी ने आत्महत्या की। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात निकलकर आई है। हालांकि परिजन ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


रंगजी हाइट्स के फ्लैट नंबर 610 में रहने वाली सिमी आनंद की बेटी और दामाद पंजाब में नौकरी करते हैं। बेटी के दो बेटे सिमी आनंद के साथ रहते हैं। इनमें एक दस तो दूसरा दो साल का है। दोनों की देखभाल के लिए उन्होंने न्यू आगरा क्षेत्र की किशोरी को दो महीने पहले 17 हजार रुपये महीने पर रखा था। बुधवार शाम को सात बजे किशोरी ने अपार्टमेंट की छठवीं मंजिल से बालकनी पर लगी जाली काटकर छलांग लगा दी थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने घटनास्थल पर जांच की।

ये भी पढ़ें - शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाया घर: आधी रात को दोनों कर बैठे ये गलती, तभी आ गया पति; हुआ ये अंजाम
विज्ञापन

 

Rangji Heights Suicide Case - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया से हुई पहचान

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि सिमी आनंद ने अपनी देखभाल के लिए भी एक युवती को रखा हुआ था। उससे पूछताछ की गई। उसने बताया कि किशोरी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थी। कुछ समय पहले उसकी बातचीत फेसबुक के माध्यम से एक अनजान युवक से हो रही थी। वह व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल करता था। अपना चेहरा नहीं दिखाता था। उसके पास किशोरी का कोई वीडियो था। इस वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल कर रहा था। कई बार रुपये भी ले चुका था। वह उससे परेशान आ चुकी थी। उसने सबसे पहले भूतल पर अपना मोबाइल तोड़ा। इसके बाद छठवीं मंजिल से छलांग लगाई।

ये भी पढ़ें - मां के सामने नहर में कूदा बेटा: फोन कर बुलाया, बोला- अम्मी मैं बहुत दूर जा रहा हूं; चार माह पहले हुआ था निकाह
 

Rangji Heights Suicide Case - फोटो : अमर उजाला

20 दिन पहले परिवार को हुई थी जानकारी

किशोरी चार बहनों में सबसे छोटी थीं। दो बहन शादीशुदा हैं। किशोरी के जीजा ने बताया कि 20 दिन पहले जानकारी मिली थी। मालकिन ने बताया था कि वो किसी से फोन पर बात करती है। इस पर बड़ी बहन ने उसे समझाया था। बुधवार शाम को भी चार बजे किशोरी ने अपनी बहन से बात की थी। इसके बाद घटना हो गई। उधर, किशोरी के माता-पिता वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए हुए थे। पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही है।

ये भी पढ़ें - UP: एटा के कब्रिस्तान में आधी रात को हो रही थी हलचल, दृश्य देख छूटे पुलिस के पसीने, सामने आया मौत का खेल
विज्ञापन

Rangji Heights Suicide Case - फोटो : अमर उजाला

सर्विलांस की ले रहे मदद

एसीपी ताज सुरक्षा सय्यद अरीब अहमद ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए हैं। किशोरी की काॅल डिटेल खंगाली जा रही है। सर्विलांस सेल की भी मदद ली जा रही है। आत्महत्या का कारण पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें