आगरा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से किशोरी और विवाहिता लापता हैं। परिजन का आरोप है कि उन्हें अगवा किया गया है। शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
उत्तर प्रदेश के आगरा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से किशोरी और विवाहिता लापता हैं। दोनों के परिजन का आरोप है कि उनको बहला-फुसलाकर अगवा किया गया है। परिजन का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
सदर क्षेत्र के युवक ने बताया कि 10 नवंबर को एक बजे पत्नी को मोहल्ले का युवक लेकर चला गया। पत्नी 6 महीने के बेटे को भी साथ ले गई। युवक का साथ उसके दोस्तों ने दिया है। पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। पत्नी को ले जाते युवक का सीसीटीवी फुटेज भी है।
उधर, एत्माद्दौला क्षेत्र से दो महीने पहले 17 साल की किशोरी को अगवा कर लिया गया था। पिता का कहना है कि उसे अधेड़ उम्र का व्यक्ति ले गया। बेटी की काफी जगह तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन बेटी की तलाश नहीं कर सकी है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मामले में थाना पुलिस को दिशा-निर्देश देकर कार्रवाई की जाएगी।