फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चार विभागों की टीमें एक कदम भी नहीं बढ़ सकीं, जांच अधूरी

Fri, 27 Feb 2026 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सहकारी समितियों के 21 गोदामों के निर्माण में धांधली की शिकायत किसानों ने की थीं। जांच के लिए टीएसी (टेक्निकल ऑडिट टीम) गठित हुई। चार विभागों की दो टीमें अब तक जांच की दिशा में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी हैं। जबकि गठन का एक साल से अधिक समय बीत चुका है।
विज्ञापन

जिले में 21 सहकारी समितियों के गोदामों का निर्माण होना था। इनका ठेका एटा की फर्म श्रीकृष्णा कंस्ट्रक्शंस एंड सप्लायर्स को दिया गया। फर्म निर्माण में मानकों की अनदेखी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर किसानों ने जिलाधिकारी से शिकायत की। इसके बाद जिलाधिकारी ने 7 जनवरी, 2025 को 13 निर्मित और 8 निर्माणाधीन गोदामों की टीएसी जांच के आदेश दिए। इसके लिए उन्होंने दो टीमों का गठन कराया।
पहली टीम में प्रांतीय खंड लोकनिर्माण विभाग व जल निगम ग्रामीण विभाग के अधिशासी अभियंता और भवन लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नामित किए गए। दूसरी टीम में लोकनिर्माण विभाग निर्माण खंड व सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता और आरईडी के सहायक अभियंता लिए गए। किसानों का आरोप है कि गठन के बाद से अब तक जांच के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ। जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी जांच की फाइलें जहां-तहां पड़ी हुई हैं। इससे गोदामों का प्रयोग ठीक से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागों से कर रहे समन्वय
- टीएसी जांच के लिए चारों विभागों से समन्वय किया जा रहा है। टीम में नामित विभागों की जांच में पूरी सहायता की जाएगी।- विमल सिंह, एआर सहकारिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें