आगरा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से वायु विहार स्थित स्टार नेक्स्ट अकादमी में बृहस्पतिवार को सीनियर महिला क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला खेला गया। टीम ए और टीम बी के मध्य हुए मैच में टीम ए विजेता बनी।
टीम बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 35 ओवर के मैच में टीम ने 8 विकेट खोकर 191 रन बनाए। अंजली सिंह ने 51, विनीता बघेल ने 67 और उमा चौधरी ने 21 रनों का योगदान दिया। टीम ए के अवन्य जैन ने 3, अदिति सिंह ने 2, तान्या चतुर्वेदी और सुरक्षा चाहर और अंशिका ने 1-1 विकेट प्राप्त किए।
लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी टीम ए ने 34.2 ओवरों में 5 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लिया। पूजा राजपूत ने 56, अंशिका ने 45, श्रेया यादव ने 29 और वंशिका रघुवंशी ने 26 रनों का योगदान दिया। विनीता बघेल ने 2, अंजली सिंह ने 1 और सलोनी तोमर ने 1 विकेट प्राप्त किया।
शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अवन्य जैन को और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार रमा कुशवाहा को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज पूजा राजपूत, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज विनीता बघेल, सर्वश्रेष्ठ फील्डर उमा चौधरी रहीं। पुरस्कार वितरण राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं पूर्व चयनकर्ता शिखा झीगंरन एवं गायत्री यादव ने किया।