बाह। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के आह्वान पर भदावर पीजी कॉलेज बाह के शिक्षकों ने बुधवार को काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
शिक्षक पुरानी पेंशन योजना की बहाली, सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने, चिकित्सकीय अवकाश और नोशनल इंक्रीमेंट का लाभ देने आदि 30 मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किए हैं। प्रो. निर्भय सिंह ने कहा सांसदों, विधायकों की तरह शिक्षकों के लिए भी पुरानी पेंशन को दोबारा लागू की जाए। अनुदानित कॉलेजों के शिक्षकों के लिए फीडर कैडर व्यवस्था बहाल हो। इस मौके पर प्रो. महेंद्र कुमार, प्रो. शम्स आलम, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. क्षमा शर्मा, डॉ. पंकज अग्रवाल, डॉ. लोकेंद्र सिंह, डॉ. आशुतोष यादव, डॉ. निखिल कुमार, डॉ. धर्मेंद्र यादव, राहुल पचौरी, इंद्रपाल सिंह आदि शामिल रहे।