आगरा। डॉ़ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छलेसर परिसर में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के तहत दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। वॉलीबॉल में शिक्षक और क्रिकेट में छात्र विजेता बने।
पहले दिन सोमवार को शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग ने छात्रों और शिक्षकों के बीच क्रिकेट और वॉलीबॉल प्रतियोगिता कराई। वॉलीबॉल में शिक्षकों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। वहीं क्रिकेट मैच में छात्रों की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
इस दौरान कुलपति प्रो. आशु रानी, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद निदेशक डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना, डॉ.सिंधुजा चौहान, डॉ़ महेश फौजदार, डॉ़ उर्देव सिंह तोमर, रवि वर्मा, फार्मेसी विभाग से डॉ़ रवि शेखर, कृषि विभाग से डॉ़ एसके सिंह, डॉ़ नरेंद्र वर्मा, डॉ़ अभिलाष व प्रशांत आदि उपस्थित रहे।