कासगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में 10 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली पुरानी पेंशन बहाली महारैली पर चर्चा की गई। जिला महामंत्री मुनेश राजपूत ने कहा कि वर्तमान में जिस प्रकार से पूरे देश में शिक्षक और कर्मचारी संगठनों की एकजुटता से पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को नई दिशा मिली है। अब वो दिन दूर नहीं जब सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करनी ही होगी। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि सरकार ने पुरानी पेंशन समाप्त कर शिक्षकों कर्मियों के बुढ़ापे का सहारा छीन लिया। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाएगी, शिक्षक चैन से नहीं बैठेंगे।
दिल्ली की महारैली ऐतिहासिक होगी। सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करनी पड़ेगी। जिला उपाध्यक्ष अंकित पुंढीर एवं गजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक रैली में शामिल हों, जिससे शिक्षक कर्मियों की एकजुटता का पता चल सके। कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि जनपद के प्रत्येक विकास खंड से एक-एक शिक्षक रैली में जाएंगे। इस अवसर पर सुनील आर्य, अब्दुल समी, राम नारायन सिंह, सुशील कुमार, राजेश यादव, प्रदीप यादव, अवनीश यादव, खालिद अनवर, त्रिवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।