शिक्षक समाज का दर्पण ईमानदारी से करें शिक्षण कार्य
- बीआरसी नगला जुला पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने शिक्षकों को वितरित किए टैबलेट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। ब्लॉक संसाधन केंद्र नगला जुला पर शनिवार को मैनपुरी विकास खंड के प्रधानाध्यापकों को टैबलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है अपने पद की गरिमा को समझते हुए शिक्षण कार्य करें। उन्होंने कहा कि परिषदीय स्कूलों की शिक्षा के सुधार के लिए शासन हर संभव मदद को तैयार है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने मैनपुरी विकास खंड के 198 प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को 378 टैबलेट वितरित किए। बीईओ अनुपम शुक्ला ने बताया कि टैबलेट उपलब्ध होने के बाद प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की उपस्थिति और छात्रों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज होगी। टैबलेट के माध्यम से शासन की जो भी योजनाएं संचालित हो रही हैं उन सभी की जानकारी ऑनलाइन दी जाएगी। इसके साथ ही विद्यालयों में 10 रजिस्टरों का काम समाप्त हो जाएगा सारी जानकारी ऑनलाइन फीड़ होगी। बीईओ ने निर्देश दिए कि सभी शिक्षक शासन की मंशा के अनुसार समय से स्कूल पहुंचकर शिक्षण कार्य करें।
इस अवसर महेश चतुर्वेदी, रीता, हिमांशु चौहान, राजेश कुमार, अंबुज भदौरिया, अभय चौहान, अंबुज यादव, नवीन यादव, महेश मिश्रा, मयंक मिश्रा, अनुराग तिवारी, अरविंद सिंह चौहान मौजूद रहे।