फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से देर शाम तक शिक्षक रहे परेशान नहीं आवंटित हुए विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आठ महीने पहले जनपद में अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण के तहत आए शिक्षकों को मंगलवार को भी विद्यालय आवंटित नहीं हो सके। सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक शिक्षक बीएसए कार्यालय में ही डेरा डाले रहे। शिक्षाधिकारियों का कहना है कि तकनीकि समस्या के चलते शिक्षकों को बुलाने के बाद भी विद्यालय आवंटित नहीं किए जा सके।
विज्ञापन

तीन मार्च 2021 को अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण के तहत जिले में 46 शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण किया था। विद्यालय आवंटित न होने के कारण तीन मार्च से लगातार ये शिक्षक बीएसए कार्यालय पर ही हस्ताक्षर कर रहे हैं। मंगलवार को शासन के निर्देश पर बीएसए ने विद्यालय आवंटन के लिए शिक्षकों को नौ बजे बीएसए कार्यालय बुलाय। शासनादेश के तहत मंगलवार को 10 बजे से शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किए जाने थे। बीएसए ने शिक्षकों को बताया कि लखनऊ से सूची शाम तीन बजे जारी होगी। शाम छह बजे तक शिक्षक बीएसए कार्यालय पर ही डेरा डाले हुए थे।
------
प्रदेश स्तर से ही विद्यालय आवंटन का कार्य ऑनलाइन किया जाना है। तकनीकी समस्या के चलते संबंधित पोर्टल नहीं खुल पा रहा है। सुबह से ही प्रयास किए जा रहे हैं। जैसे ही सूची अपलोड होगी विद्यालय आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमल सिंह बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें