आगरा। मिशन कर्मयोगी के तहत माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए आईगॉट पोर्टल पर साइबर सुरक्षा से जुड़े पाठ्यक्रम अनिवार्य कर दिए गए हैं। विभाग ने कोर्स पूरा कर प्रमाणपत्र अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
सह जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने जिले के सभी राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं कि सभी शिक्षक, प्रधानाचार्य और कर्मचारियों का पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण हो। प्रत्येक को साइबर सुरक्षा से जुड़े कम से कम पांच पाठ्यक्रम अनिवार्य रूप से पूरे करने होंगे। निर्देशों की अनदेखी करने पर संबंधित कर्मचारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।