फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: गोली मारकर हुई थी शिक्षक की हत्या, हत्यारे की तलाश में धौलपुर पहुंची पुलिस

Fri, 10 Nov 2023 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

खेरागढ़ में हुई शिक्षक की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। शिक्षक की हत्या चाकू से गोदकर नहीं, बल्कि गोली मारकर की गई थी। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस धौलपुर पहुंची है। 

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खेरागढ़ के गांव लालपुर में शिक्षक अनिल राजपूत की हत्या गोली मारकर की गई थी। पुलिस पहले चाकू से गोदकर हत्या मानकर चल रही थी। मगर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि हुई। उधर, हत्यारोपी हाथ नहीं आया है। उसकी तलाश में पुलिस धौलपुर पहुंची है। उसके परिचितों से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन


धौलपुर के थाना सदर क्षेत्र में रहने वाले अनिल राजपूत की हत्या बुधवार को खेरागढ़ के गांव लालपुर में कर दी गई थी। शव एक खेत में पड़ा मिला था। पेट पर घाव था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि अनिल गांव में अपनी परिचित महिला से मिलने आया था। तभी महिला का पति कमलेश सब्जी काटने का चाकू लेकर अनिल के पीछे दौड़ा था। खेत में अनिल की हत्या कर दी गई थी।

मामले में हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गोली लगना आया है। मृतक के परिजन ने बताया कि अनिल अपनी चचेरी बहन से मिलने आता था। इससे पति शक करता था। उस पर तंत्र-मंत्र करने का आरोप लगाता था। इस कारण ही पत्नी से भी विवाद होता था। आरोपी के धौलपुर में होने की जानकारी मिली है। इस पर पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन वो हाथ नहीं आ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें