60 साल के बुजुर्ग पर तीसरी शादी का आरोप
दूसरा मामला जगदीश पुरा का है। जहां दो पत्नियों ने 60 साल के पति पर तीसरी शादी का आरोप लगाया है। पहली पत्नी के पांच और दूसरी के एक बच्चा है। सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त कर्मचारी पर पत्नियों का आरोप है कि वह उनको अब संपत्ति में हिस्सा देना नहीं चाह रहा है। दोनों मामलों में काउंसलिंग चल रही है। परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी कमर सुल्ताना ने बताया कि चार शादियों वाला मामला मेरे संज्ञान में नहीं हैं। वही तीसरी शादी वाले मामले में संपत्ति का मामला लग रहा है। पत्नियों ने पति के खिलाफ शिकायत की है। काउंसलिंग में पति उपस्थित नहीं हुआ है।