फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कॉलेज में हंगामा: विभागों में तालाबंदी कर धरने पर बैठे कर्मचारी, शिक्षक पर थप्पड़ मारने का आरोप

Wed, 28 Sep 2022 12:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कर्मचारियों का आरोप है कि विधि के शिक्षक ने एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। उसे जातिसूचक शब्द भी कहे। इसे लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है।  
विज्ञापन
आगरा कॉलेज में धरने पर बैठे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कॉलेज में लॉ (विधि) की परीक्षा के दौरान हंगामा हो गया। विधि शिक्षक ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। जिससे आक्रोशित कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। विभागों में तालाबंदी करते हुए धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने स्टाफ रूम बंद किया, जिसे लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों में नोकझोंक भी हुई। स्टाफ ने मामले की जानकारी प्राचार्य को दी गई है। 

विज्ञापन


कर्मचारियों का आरोप है कि विधि संकाय में सुबह विधि की परीक्षा के दौरान शिक्षक ने उपस्थिति रजिस्टर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से मंगाया था। भूल बस उपस्थिति रजिस्टर के साथ ओएमआर शीट आ गई थी। इससे नाराज होकर शिक्षक ने उसको थप्पड़ मार दिया और जातिसूचक शब्द भी कहें। इससे कर्मचारियों आक्रोशित हो गए और विभागों पर तालाबंदी करवाते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें