खंड शिक्षाधिकारी जलेसर के अनिल कुमार ने बताया कि शिक्षक सतीश कुमार को कई बार निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाया गया। पल्स पोलियो अभियान के दिन भी अनुपस्थित थे, तब वेतन काटा गया। बूथ नहीं होने पर भी विद्यालय खोलने के आदेश हैं। इसका पालन नहीं किया गया।
बीएसए संजय सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी पूरी जांच कराई जा रही है। जिसकी जिम्मेदारी खंड शिक्षाधिकारी नगर को सौंपी गई है। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर यदि कोई दोषी मिलता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।